मेवाड़ राज परिवार ने श्री सांवलिया सेठ के किए दर्शन


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़@नरेंद्र सेठिया)। चित्तौड़गढ जिलें के देवशयनी एकादशी पर गुरूवार के दिन मेवाड़ राजपरिवार विश्व राजसिंह एवं महिमा कुमारी ने श्री सांवलिया सेठ के मंदिर ढोल नगाड़ों के साथ सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन मेवाड़ राज परिवार के विश्व राज सिंह एवं महिमा कुमारी मेवाड़ ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए जहां मंदिर राजभोग आरती में शामिल हुए व पुजारी चुनी दास वैष्णव ने तुलसी पत्र एवं चनामत एवं उपरना पहनाकर व सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट किया। 15 मिनट सांवलिया सेठ के दरबार में रुक कर प्रार्थना देश में अमन चैन भाईचारा बना रहे की कामना की। साथ में पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चुंडावत एवं कृष्णपाल चुंडावत व राजपूत समाज के पुरूष व महिलाऐ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर मंदिर बोर्ड के सदस्य अशोक शर्मा, जानकीदास वैष्णव, रतन दास वैष्णव, भेरूलाल सोनी मनोहरलाल जैन आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ