टाईल्स फेक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों और पुलिस में हुई हॉट टॉक

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र के सांवरिया टाईल्स में आज एक मजदूर के करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों व फेक्ट्री मालिक के बीच चली लम्बी वार्ता के बाद पौने 13 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हॉट टॉक भी हुई।
चंदेरिया सीआई कैलाशचंद्र ने बताया कि चंदेरिया थाना क्षेत्र के सांवलिया टाईल्स प्रा. लिमिटेड के फैक्ट्री में शुक्रवार को काम के दौरान एक मजदूर रतन भील को करंट लग गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बोरदा निवासी पप्पू गिरी उम्र 42 पुत्र जगन्नाथ गिरी को बचाने गया। उसको बचा पाता उससे पहले ही पप्पू गिरी खुद भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों अचेत हो गए जिन्हें अस्पताल लाया गया जहां पप्पू गिरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर बोरदा से मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फेक्ट्री मालिक से 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग करने लगे। इधर सूचना मिलने पर डिप्टी बुद्धराज टांक, चंदेरिया थानाधिकारी कैलाश चंद्र खटीक और सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंचे। लोगों से समझाईश की। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हॉट टॉक हो गई और एक बारगी तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में डिप्टी बुद्धराज टांक ने लोगों को शान्त किया। इधर मृतक के परिजनों को 12 लाख 75 हज़ार रुपए मुआवजा देने की बात परयह सहमति बनी और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
बोरदा सरपंच प्रतिनिधि पप्पू गुर्जर ने कहा कि हम लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे और सदर थानाधिकारी ने अभद्र भाषा का उपयोग किया।
वीडियो में देखें... ग्रामीणों और पुलिस की हॉट टॉक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ