बाइक सवार युवक को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर ही मौत

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। दोपहर को बनास नदी पुलिया के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को जहाजपुर स्थित मोर्चरी पहुंचाया। हेड कांस्टेबल बृजमोहन मीणा ने बताया कि पारस पिता भंवर लाल योगी निवासी कुचलवाड़ा कला थाना हनुमान नगर बाइक से शाहपुरा की ओर जा रहा था। जहां बनास नदी पुलिया के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने परिजननों काे सूचित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ