औलिया मस्जिद में ईदुल अज़हा की नमाज की अदा, जायरिन ने अदा कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ स्थित औलिया मस्जिद में ईदुल अज़हा की नमाज गुरूवार प्रातः 08ः15 बजे सैकड़ों जायरिन ने अदा कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की गई।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार मौलाना अंसारूल हक ने तिलावते कलामे पाक के बाद नात शरीफ पेश की। मौलाना अब्दुल सत्तार अशरफी की ईमामत में ईद की नमाज़ अदा की। इससे पूर्व तकरीर में मौलाना ने तकरीर कर ईदुल अजहा की फजीलत बयान की। कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली बुखारी ने नगरपालिका चैयरमेन शालू कुमारी टांक व नगर कॉग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत द्वारा भेजा गया ईद मुबारक संदेश पढ़कर कर सुनाया। सलातो सलाम के बाद आम मुसलमानान की जानिब से चादर पेश कर मुल्क में अमनो सुकून व खुशहाली की दुआ की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ