नव नियुक्त मंडल उपाध्यक्ष गुर्जर का उप सरपंच के नेतृत्व में किया स्वागत

चितौड़गढ़। माताजी की पांडोली में ग्रामीणों ने नव नियुक्त मंडल उपाध्यक्ष जमना लाल गुर्जर का उप सरपंच गोरी लाल गुर्जर के नेतृत्व में किया स्वागत।
कांग्रेस पार्टी के पांडोली मंडल में राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल द्वारा जमनालाल गुर्जर को मंडल उपाध्यक्ष बनाने पर ग्रामीणों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान माताजी की पांडोली में स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप सरपंच गोरी लाल गुर्जर ने की संचालन इकाई अध्यक्ष गणपत गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर कमलेश ईनानी, महामंत्री आशीष जायसवाल, अर्जुन हटिला, राकेश जायसवाल, राजाराम गुर्जर, प्रह्लाद गुर्जर, मदन गुर्जर, संजय, प्रह्लाद गुर्जर, रतन लाल रावत, कालू गोस्वामी, रामपाल सुथार, काना सुथार, मांगू भांबी,  प्रकाश गुर्जर, मुकेश खटीक, राजू नायक, गोपाल सालवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मंडल उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नव नियुक्त उपाध्यक्ष जमनालाल गुर्जर ने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ