बानसेन में महंगाई राहत कैम्प का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। बानसेन गांव में महंगाई रात कैंप मैं 2 दिन का शिविर आयोजित किया गया जिसमें 23 विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जिसके मुख्य अतिथि ललित बोरीवाल व उपखंड अधिकारी शिविर प्रभारी मोनिका सामोर थी। अतिथियों को उपरना  पहना कर स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में लोगों ने अपनी समस्या लेकर पहुंचे। 2019 2020 तक में रतन लाल गाडरी ने अपना टैंकर लगाकर बानसेन की जनता को पानी सप्लाई किया। जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। रतन लाल ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है शीघ्र भुगतान दिलाने की मांग की। साथ ही 2013 में गाडोलिया लौहार के व्यक्तियों को ग्राम पंचायत की तरफ से 9 व्यक्तियों को पट्टे जारी किए गए परंतु 2013 से लगाकर अभी तक 10 साल बीत जाने के बाद भी गाड़िया लोहार समाज के व्यक्तियों को रहने का आशियाना नहीं मिला है। इस मामले को लेकर महंगाई राहत शिविर में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत बांनसेन के वार्ड पंच मुकेश सुथार ने वार्ड  नंबर 3 से अपने पद से इस्तीफा देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी गांव में विकास नहीं करवाते हैं। जिसको लेकर वार्डपंच से इस्तीफा दिया हैं।
गांव के सत्यनारायण टांक ने कैंप में रिपोर्ट देकर शिविर प्रभारी को अपनी पीड़ा व्यक्त की। जिस वार्ड में हम रहते हैं उस गंदगी से काफी होने के कारण बांनसेन सरपंच सफाई नहीं कराने पर लोग काफी परेशान है। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। अभाव अभियोग के सदस्य,  पीसीसी सदस्य एवं सचिव ललित बोरीवाल ने महंगाई राहत शिविरों में भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैया दास वैष्णव, अशोक लड्ढा, रतन लाल गाडरी, प्रकाश गाडरी, कैंप प्रभारी भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, विकास अधिकारी सुनील कुमार जोशी, बालकिशन शर्मा, महेश शर्मा, जल विभाग सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश सिसोदिया, विकास अधिकारी महेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ