निर्दलीय चुनाव लड़ने का भ्रामक प्रचार को लेकर विधायक आक्या बोले- हर पार्टी में कुछ असामाजिक तत्व होते हैं, मैं भाजपा का हूँ और भाजपा के साथ रहूंगा


चित्तौड़गढ़। भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोशल मीडिया पर चल रही उनके बारे में चर्चाओं को लेकर कहा कि वो भाजपा के हैं और भाजपा के साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि उनको सोशल मीडिया पर वायरल पत्र के बारे में जानकारी नही हैं। बहुत से असमाजिक तत्व होते हैं जो डालते रहते हैं। हर पार्टी में कुछ असामाजिक तत्व होते हैं। हमारा परिवार में भी ऐसे असामाजिक तत्व होंगे वो डाल सकते हैं, ऐसी कोई बड़ी बात नही हैं। सोशल मीडिया पर  निर्दलीय चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर कहा कि वो शुरू से भाजपा के कार्यकर्ता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शुरू से रहे हैं व संघ का दायित्व भी उनके पास रहा हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का हूँ और भाजपा के साथ हूँ, ऐसी कोई बात नही हैं।

उल्लेखनीय हें कि कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार फैलाया जा रहा हें कि चन्द्रभान सिंह आक्या को भाजपा से टिकट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दे कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या लगातार दूसरी बार चित्तौड़गढ़ से भाजपा से विधायक हैं।

केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बनाई रंगोली

केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रंगोली बनाई गई। इस दौरान विधायक खेल महाकुंभ 2023 के कार्यक्रम को लेकर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को कलेक्ट्री चैराहे पर विधायक खेल महाकुंभ की आमंत्रण रंगोली का शुभारंभ किया। चित्तौड़गढ़ में कोल्हापुर से पधारे कलाकारों द्वारा लाइव रंगोली बनाकर खिलाड़ियों को विधायक खेल महाकुंभ में सम्मिलित होने का संदेश दिया। खूबसूरत रंगों से सुसज्जित रंगोली ने सभी को आकर्षित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़, बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, रवि विरानी, भोलाराम प्रजापत, मोनू सलुजा, मिहिर बाघमार , दिनेश कोदली, राजेश मोची, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


●●●इस ख़बर का वीडियो देखें... 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ