चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर के 51 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल 5 जून को आयोजित होगा।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्ष वाली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन कर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि 51 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सांय 6 बजे महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्तिथ श्रीनाथ वाटिका में आयोजित होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, संगठन महामंत्री करणसिंह सांखला, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, नगर परिषद उप सभापति कैलाश पंवार, विक्रम जाट, शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी, हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान, चंदेरिया जोन अध्यक्ष विजय चौधरी के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद पार्षदगण, प्रत्याशीगण वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ