माली समाज की महापंचायत में सीएम गहलोत समर्थकों की नारेबाजी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंच छोड़कर गए


जयपुर। जयपुर में माली समाज के महा पंचायत में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने सीएम अशोक गहलोत (CM ASHOK GAHLOT) जिंदाबाद के नारे लगे। गहलोत समर्थकों की लगातार नारेबाजी के कारण डिप्टी सीएम केशव मौर्य को अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा। वहीं नारेबाजी के कारण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (OM BIRLA) बीच में ही मंच छोड़कर चले गए।
जयपुर शहर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को महापंचायत में लोकसभा स्पीकर बिरला और उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम मौर्य मुख्य अतिथि थे। जैसे ही मौर्य भाषण देने के लिए उठे, गहलोत समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर तक मौर्य भाषण देते रहे, लेकिन नारेबाजी नहीं रुकी तो वे रुक गए। हालांकि गहलोत समर्थक लगातार नारेबाजी करते रहे। थोड़ी देर बाद मौर्य ने भाषण खत्म कर दिया।

माली समाज की महापंचायत में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि समाज के लोगों का जिस तरीके से समर्थन मिल रहा है। निश्चित तौर पर फिर से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट करने जा रही है।
महापंचायत में भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाह सहित समाज के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ