शनिमहाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। हथियाना- शनिमहाराज आली के बीच एक अनियंत्रित कार ने वैन को टक्कर मार दी जिससे दो एक बालिका सहित दो घायल हो गए। कार सवार लोग शनि महाराज आली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। कार व वैन में बैठे लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में कार सवार एक युवक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में गांव हापा खेड़ी निवासी उदयलाल सेन और गांव जवासिया निवासी खुशी सेन शामिल हैं। दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दे छुट्टी दी।
0 टिप्पणियाँ