जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़@ रविकांत जोशी)। राजस्थान राज्य बीज निगम अध्यक्ष व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर 87 ओला का खेड़ा में जनसुनवाई एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। तहसील प्रभारी भगवतीलाल सातोला का खेड़ा व जीएसएस अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव ने बताया कि ग्रामवासियों की मांग पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये पंचायत के विकास व गांव के उत्थान के लिये राज्यमंत्री गुर्जर की जनसुनवाई व आमसभा का आज सातोला का खेड़ा में कार्यक्रम रखा गया है। जिसके तहत आज 15 जून गुरूवार सातोला का खेड़ा में दोपहर 3 बजे जन सुनवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ