जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़@ रविकांत जोशी)। राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड अध्यक्ष व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने कल रात ग्राम पंचायत पर जन सुनवाई करते हुए करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए। 7 करोड़ रुपए के रासेड मे विकास कार्यों की घोषणा की। राज्यमंत्री धीरज गुर्जर का बड़ी तादाद में उपस्थित जनता ने गुर्जर का पूरे गांव में जुलूस निकाला व हाथ उठाकर समर्थन दिया। राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने
रासेड मैन गांव से बंजारों का झोपडा तक डामर रोड कार्यके लिए 3 करोड 15 लाख रुपए रूपपुरा (रासेड) से कल्याणपुरा (बीरधोल) तक सड़क डामर निर्माण कार्य के लिए 1.5 करोड रुपए की स्वीकृति
फलासेड में एक करोड़ रुपए की नवीन विद्यालय बिल्डिंग 12वीं तक स्कूल, रूप पुरा गाव में 25 लाख रुपए विद्यालय में नवीन कक्ष हेतु, फलासेड से कवलियास तक डामर रोड के लिए एक करोड रुपए की स्वीकृति, रासेड विधालय में बिस लाख रुपए लागत के दो कमरों की घोषणा। दस दिन में चंबल के पानी की नई पाइप लाइन का कार्य शुरू करवाना व पुरानी लाइन को चेक करवाना। रासेड पूर्व सरपंच हरलाल जी ने बताया कि आज रासेड में बड़ी तादाद में उपस्थित जनता-जनार्दन ने राज्यमंत्री का भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया। जनता की मांग पर जैसे ही गुर्जर ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की, महिलाएं मंगल गीत गाने लगी व पूरा पांडाल धीरज गुर्जर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। हर समाज, वर्ग, जाति, गांव, मजरों सभी के लिए गुर्जर ने कल्याणकारी घोषणा की, इस दौरान प्रशासन व पुलिस के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधि, कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ