प्रशासन की शीतलता से मांगी लाल ने रातों रात खेल मैदान पर कब्जा कर बना दी झोपड़ी

चित्तौड़गढ़। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर ढाबा बनाने के मामले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर अतिक्रमी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की हैं। 
रावतभाटा उपखण्ड के हुकमचन्द पुत्र जय किशन और रविन्द्र सोनी ओवेसी रावतभाटा ने इस सम्बंध में सीएम को ज्ञापन भेजा हैं। वहीं अतिक्रमण को लेकर 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई हैं।सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम मौजा लोठियाना, पटवार हल्का धांगड़मऊ तहसील रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ की खसरा संख्या 92 रकबा 1.5000 हेक्टर व 93 लगभग 0.50 हेक्टर स्थित है, इस भूमि पर पहले किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था, जिसके खिलाफ पुलिस थाना भैसरोडगढ़ में मुकदमा दर्ज होने के बाद गांववासियों ने 16 सितम्बर 2022 को ग्राम पंचायत धागडमऊ कलां में व विधायक को ज्ञापन देकर उक्त खसरा संख्या की मेन रोड़ पर स्थित कब्जाशुदा भूमि पर खेल मैदान व सामुदायिक भवन बनाने की मांग की थी।
 22 जून 2023 की रात्री को मांगीलाल गुर्जर निवासी मण्डेसरा हाल मुकाम लोठियाना वाले ने इस भूमि पर अवैध कब्जा करना शुरू किया और रातों रात खेल मैदान के लिए आरक्षित की गई भूमि पर ट्रेक्टर चलाकर हांकना शुरू कर दिया और रात में एक झोपड़ी बनाकर होटल ढाबा चालू करने का प्रयास कर रहा है, यह भूमि वन विभाग के क्षेत्र में आती है, जिस पर किसी भी प्रकार का निर्माण बिना वन विभाग की अनुमति के नहीं किया जा सकता है, फिर भी स्थानीय प्रशासन मांगी लाल गुर्जर को अवैध कब्जा करने से नहीं रोक रहा है और बिजली विभाग उसे बिजली कनेक्शन भी देने को तैयार है।
गांव वाले अगर कोई मांगीलाल गुर्जर के खिलाफ बोलता है तो वह उन्हे मार पीटने और झूठे मुकदमों में बंद करा देने की धमकियां दे रहा है, लोठियाना गांव में सभी आदीवासी भील समुदाय के लोग रहते है, उनकी जमीनों पर मांगीलाल गुर्जर व उसके भू-माफिया साथियों ने जमीनों पर कब्जे कर लिये है, गांव वाले अपनी शिकायत पंचायत में, तहसील में व उपखण्ड कार्यालय में कई बार दे चुके है, परन्तु स्थानीय प्रशासन भू माफियाओं को ल संरक्षण दे रहा है और सरकार की बेशकिमती जमीनों पर कब्जे करा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण मांगीलाल गुर्जर द्वारा रावतभाटा बेगूं स्टेट हाईवे पर 10 बीघा जमीन पर कब्जा करना है।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि मांगीलाल गुर्जर व भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर मौजा लोठियाना के मेन रोड़ के किनारे कब्जे कर किये जा रहे सभी अवैध निर्माणों को हटाएं जाने की मांग की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ