जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। विधानसभा क्षेत्र के कोठाज ग्राम मैं आज राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की सबसे महत्वपूर्ण मांग पूरी पूरी करते हुए राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने 7 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए । जिसके तहत 1 करोड 25 लाख रूपये नवीन विद्यालय भवन के लिये की घोषणा, यह घोषणा होते ही महिलाएं गीत गाने लगी व बच्चे खुशी से झूम उठे । राज्यमंत्री गुर्जर ने ग्राम पंचायत में लगभग 6 करोड़ की लागत से 4 नई सड़कों के निर्माण कार्य का जल्द शुभारंभ कराने की घोषणा की । ग्राम धनवाडा (पारोली) से गुदलिया, गुदलिया से भैरूखेडा (कोठाज) से भगवानपुरा बंजारो को डेरा (कोठाज) तक- 3.15 देवतलाई से भगवानपुरा तक- 60 लाख मुख्य सडक से अमरपुरा ग्राम तक- 60 लाख कोठाज से सगस जी के स्थान तक- 90 लाख कोठाज चारभुजा मंदिर-प्रांगण पर सभी आमजन व कोठाज, गोलबडी, भैरूखेडा, असावरी, बेडून्दा, अमरपुरा, छीतरसिंह जी का खेडा, भगवानपुरा डेरा ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया और मंत्रीजी गुर्जर का भव्य स्वागत किया । ग्राम पंचायत कोठाज के समस्त गांवो से आए कार्यों भुनिया का शेर रोड,कोठाज बेडूदा पुराना रोड ,नाथ समाज व अन्य समाज की शमशान, बड़ी सामुदायिक भवन, भैरू खेड़ा का पुराना रोड, भगवानपुरा बंजारा का डेरा CC रोड सहित अन्य बताए कार्यों के बारे में मंत्री गुर्जर ने सरपंच को बोलकर इन सभी कार्यों को नरेगा की वार्षिक कार्य योजना में प्रस्ताव लेने को कहा।
कोठाज सरपंच गोपाल सिंह व असगर खां ने बताया कि करोडो रूपये की घोषणा से कोठाज मे खुशी का माहौल हो गया। साथ ही गुर्जर ने अधिकारियो को निर्देश देकर आमजन के बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, पेंशन, पालनहार, चिरंजीवी योजना सहित अन्य कई कार्य करवाए। राज्यमंत्री गुर्जर के साथ एचडीएम डिप्टी, तहसीलदार, थानेदार, सभी विभागों के अधिशासी अभियंता सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ