अग्रवाल महिला मंडल द्वारा 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

●छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के लिए विभिन्न तरह की विद्याओं का दिया जायेगा प्रशिक्षण  

भीलवाड़ा। अग्रवाल महिला मंडल, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 8 जून 2023 को अग्रसेन विद्यापीठ विद्यालय प्रांगण में ट्रस्ट उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, आदर्श सेवा समिति सचिव जी पी सिंघल, मुकेश दुदावत, ट्रस्ट मंत्री गोपाल बंसल, बद्री पंसारी, ललित अग्रवाल, राकेश बुबना आदि पदाधिकारियों किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका निमोदिया ने बताया कि दिनांक 8 जून से 17 जून 2023 तक आयोजित होने वाले इस 10 दिवसीय शिविर में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के लिए विभिन्न तरह की विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिनमें स्केटिंग, नृत्य, चित्रकला, क्ले आर्ट, चैस, रंगोली, क्राफ्ट, ढोलक वादन, कार्ड मेकिंग, फड़ पेंटिंग, मेहंदी, योग, हेल्दी लाइफस्टाइल, स्कूटी चलाना, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मोबाइल चलाना, गरबा नृत्य, केक आइसक्रीम बनाना व हैंड राइटिंग सुधारना आदि प्रमुख है। सचिव रितु नागौरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालक  बालिकाओं की कला में निखार लाना तथा उनके भीतर पढ़ाई के अलावा अन्य सहायक गतिविधियों में रूचि जाग्रत करना है। इस अवसर पर सरिता बेरिया, वंदना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सपना हरलालका, गुणमाला अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, शिवांगी गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, नीतू गोयल, महिमा अग्रवाल, पायल अग्रवाल आदि महिला मंडल सदस्या उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ