जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर कैम्प आयोजित

निम्बाहेड़ा। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के तत्त्वधान में बारां में 14 जून से 18 जून 2023 तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण जी आंजना के निर्देश पर निम्बाहेड़ा में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ कि टीम चयन हेतू फुटबॉल कैम्प लगाया गया।
जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जूनियर खिलाड़ियों का यह कैम्प निम्बाहेड़ा के ग्रीन फील्ड जनता मैदान में आयोजित हुआ। इसमें जिला फुटबॉल संघ से मान्यता प्राप्त फुटबॉल क्लबों के जूनियर खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। केम्प के पश्चात जिला फुटबॉल संघ कि जूनियर फुटबॉल टीम का चयन कर राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बारां भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ