कोदिया खेड़ी में मोक्ष धाम के लिए कंचन ने दान की जमीन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ग्राम पंचायत लांगच के कोदिया खेड़ी में शमशान भूमि नहीं होने पर स्थानीय सरपंच शांतिलाल डांगी व कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी ने गांव की कंचन बाई शर्मा हाल मुकाम देवरिया से अनुरोध किया तो कंचन बाई शर्मा व उनके दोनों पुत्र सत्यनारायण व बद्रीलाल सहमत होकर मोक्ष धाम हेतु अपनी निजी जमीन में से 6 आरी जमीन दान की। जिसका मूल्य लगभग 3 लाख रुपए है।
सरपंच शांतिलाल डांगी ने बताया की इस जमीन पर 24 लाख लागत से आदर्श मोक्ष धाम विकास कार्य करवाया जाना हैं। गांव में इससे पूर्व अंतिम संस्कार एक नाले में किया जा रहा था और बारिस के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ओर पास सरकारी जमीन नहीं होने से वहां विकास कार्य भी नहीं हो पा रहा था। एक छोटे से आग्रह पर कंचन बाई दोनो पुत्रो के साथ तुरंत तहसील में हाजिर होकर 6 आरी जमीन का समर्पण कर दस्तावेज प्रधान भेरूलाल चौधरी, सरपंच शांतिलाल डांगी को सौंप दिए। इस मौके पर गांव के शांतिलाल जाट, शोभालाल शर्मा, नारायण जाट, नारायण शर्मा, हीरालाल सेन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ