ईद के त्योहारों को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित



जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। मुस्लिम समुदाय के आगामी मुस्लिम समुदाय का आगामी त्यौहार ईद को लेकर आज पुलिस थाना परिसर में एसडीएम दामोदर सिंह खटाना डिप्टी हंसराज बेरवा व सीआई राजूराम पलासिया की मौजूदगी में कस्बे के सीएलजी सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक मेंअधिकारियों ने सीएलजी मेंबर एवं कस्बे वासियों से ईद एवं आगामी सभी त्यौहार को आपसी भाईचारे एवं तोहार से मनाने की अपील की जिस पर सीएलजी सदस्यों ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे से मनाने की बात की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि पालिका क्षेत्र के ही कुछ युवक बाइक पर सवार होकर कस्बे में सदर बाजार एवं अन्य गली मोहल्ला से बाइक को तेज रफ्तार से चला कर निकलते हैं। साथ ही युवकों ने बाइक में तेज आवाज के प्रेशर हार्न लगा रखे हैं जिन्हें तेज आवाज में बजाते हुए बाइक को तेज रफ्तार में निकालते हैं जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है और कई बाइक सवार युवकों ने तो बाइक के साइलेंसर भी हटा रखे हैं जिनसे भी तेज कंपन होता है कई बार तेज रफ्तार बाइक से कई लोगों के टक्कर लग कर घायल हो चुके हैं। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बेरवा ने थाना प्रभारी थाना स्टाफ से ऐसे युवकों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान हेड कांस्टेबल ब्रजमोहन मीणा, राम राम मीणा, कांस्टेबल सतवीर आत्माराम गुर्जर, सीएलजी मेंबर ज्वाला प्रसाद आगिवाल, अतुल कुमार जोशी, भागचंद खटीक, रामदेव खटीक, अंजुमन कमेटी सदर सत्तार मोहम्मद, नासिर सरवरी, शरीफ मोहम्मद, रफीक सुलिया सहित सीएलजी मेंबर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ