जहाजपुर, (माई सर्कल न्यूज़@रविकांत जोशी)। कस्बे में स्थित जामा मस्जिद में आज अलसुबह मस्जिद के बाहर दीवार पर लगी टाइल्स गिर जाने से दाे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद में पिछले 4 वर्ष पूर्व मस्जिद का पुनः निर्माण कार्य किया गया जिसके तहत मस्जिद की दीवारों पर टाइल्स लगाई गई। परंतु टाइल्स लगाते समय ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने से मस्जिद की दीवारों पर लगी टाइल्स गिर गई। वही अलसुबह हुए इस हादसे में मस्जिद से फातिया पढ़कर बाहर निकल रहे बच्चाे पर पत्थर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भर्ती कराया गया। वही इस आशय की एक रिपोर्ट अंजुमन कमेटी ने पुलिस थाने में दी। अंजुमन कमेटी आम मुसलमानान के सदर सत्तार मोहम्मद गाैड ने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2011 में जामा मस्जिद का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ उस समय तत्कालीन अंजुमन कमेटी एवं तामीरी कमेटी शाही जामा मस्जिद अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद चीता एवं तामीरी कमेटी शाही जमा मस्जिद की कमेटी के सदस्यों ने हम सलाह होकर जामा मस्जिद निर्माण में ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके मस्जिद निर्माण में पूर्णतया घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया जिससे आज अलसुबह जामा मस्जिद के ऊपर लगे पत्थर गिर गए जिससे मस्जिद में फातिहा पढ़ने आए बच्चों के चाेटें आई। तत्कालीन अंजुमन कमेटी के सदस्य एवं तामीरी जामा मस्जिद के अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद सीता ने उनकी कमेटी एवं ठेकेदारों ने षड्यंत्र रचते हुए मस्जिद निर्माण के घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करते हुए मुस्लिम समाज के रुपयों का दुरुपयोग किया और मानव जीवन को संकट में पहुंचाने के लिए घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया एवं मस्जिद में आरसीसी मैं भी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जिससे दीवारों में दरारें पैदा हो गई है एवं अभियुक्त गणों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर घटिया निर्माण सामग्री का मुस्लिम समाज के न्यास के तौर पर कार्य करते हुए अभियुक्त गणों द्वारा रुपयों का गबन किया गया। वही घायल बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्ञापन में जामा मस्जिद निर्माण के संपूर्ण दस्तावेजों की जांच कराकर जिम्मेदार अभियुक्त गणों व ठेकेदार के ऊपर ठोस कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने अंजुमन कमेटी सदर सत्तार मोहम्मद की रिपोर्ट को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान देशवाली समाज अध्यक्ष रशीद मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद बंटी सहित मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ