दम्पति ने खाया विषाक्त पदार्थ, पति की मौत

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक
दम्पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की जहां पति ने आज तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जबकि पत्नी आईसीयू में भर्ती है। जानकारी है कि दोनों के बीच आपस में तनाव चल रहा था और इसके चलते पहले
पत्नी ने जहर खाया और पत्नी को
आईसीएयू में देख तनावग्रस्त पति ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मूलचन्द भीलवाड़ा का रहने वाला है और 4 साल से चित्तौड़गढ़ में ससुराल में रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा शास्त्रीनगर अम्बेनगर चित्तौड़गढ़ निवासी
हाल भगवान लाल उर्फ सोनू पुत्र मदनलाल धोबी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि बुधवार को भगवानलाल उर्फ सोनू की पत्नी रेखा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था उसकी तबीयत बिगड़ने से उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।
बुधवार रात को अपनी पत्नी की हालत देखकर सोनू तनाव में आ गया और उसने भी जहर खा लिया। जिसने उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों को सूचना मिली
और सुबह परिजनों की मौजूदगी
में उसका पोस्टमार्टम कर शव उन्हें
सौंप दिया है।
जानकारी मिली है कि सोनू, रेखा
दोनों ही पहले भीलवाड़ा रहते थे। जहां
उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता
था। एक दिन विवाद होने पर रेखा रजक
उसे छोड़कर अपनी 8 साल की बेटी के
साथ चित्तौड़गढ़ अपने मायके आ गई
तो सोनू भी चित्तौड़गढ़ में ही पिछले 4
साल से ससुराल में रहने लगा। रेखा
रजक प्रतापनगर चौराहे पर स्थित निजी
अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है
जबकि सोनू ड्राईवरी करता है। सूत्र बताते
है कि सोनू के आने वाले फोन कॉल से उन दोनों के बीच विवाद था। हालांकि रेखा के बयान के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा। फिलहाल रेखा का आईसीयू
में उपचार चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ