मीणा समाज के आराध्य देवता मागट देव का विवाह उत्सव मनाया हर्षोल्लास से

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांतजोशी)। कस्बे की पहाड़ी स्थित मीणा समाज के आराध्य देव भगवान मागट देव का विवाह उत्सव आज बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक गोपीचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाजपुर कस्बे की पहाड़ी पर स्थित भगवान मागट देव मीणा समाज के आराध्य देव हैं। जहां आज मीणा समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में भगवान मागट देव का विवाह उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें सोमवार रात्रि को जागरण किया गया जिसमें भजन गायकों द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। मंगलवार प्रातः भगवान का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना व हवन का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वही भगवान के विवाह उत्सव एवं भगवान मागट देव के दर्शन करने के लिए 12 पाल सहित आसपास क्षेत्र के हजारों की संख्या में मीणा समाज के महिलाएं पुरुष दर्शन करने पहुंचे और मेले का आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ