चित्तौड़गढ़। आज 5 जून पर्यावरण दिवस पर महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र ने महावीर इंटरनेशनल केंद्र एवं युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं प्राकृतिक परिवेश की रक्षा के लिए जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के मुख्य अतिथि में ग्रीन वॉक रैली निकाली।
देशना की वीरा बहनों ने कपड़े की थैली मेरी सहेली के नारे लगाते हुए कपड़े की थैली इस्तेमाल करने का संदेश दिया। सब्जी वाले ठेले वाले तथा दुकानदारों को कपड़े की थैलियां वितरित की।
जॉन चेयरमैन वीर चांदमल बोकाडिया एवं जॉन सचिव वीर प्रवीण जैन के निर्देशन में इस रैली में देशना चेयर पर्सन वीरा सुनीता सिसोदिया, सचिव वीरा विनीता जैन, डिप्टी डायरेक्टर वीरा स्वाति छाजेड़, वीरा प्रिया दोषी, वीरा रेखा डांगी, वीरा मधु मट्ठा, वीरा कल्पना मेहता, वीरा अंजू कोठारी, वीरा भारती बोकाडिया, वीरा रीना बापना, वीरा ज्योति चोपड़ा, वीरा रंजना रामपुरिया, वीरा तारा सहलोत, वीरा ऋतु लसोड़ एवं कंचन संचेती उपस्थित थे। महावीर इंटरनेशनल केंद्र एवं युवा केंद्र के सदस्य भी रैली में उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ