●मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की कार्यवाही
●टायरों के पास स्किम बना छुपा रखा था डोडाचूरा
चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 135 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर प्रतापगढ़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक में टायरों के पास स्किम बना कर अवैध डोडाचूरा छुपा रखा था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ योजनाबद्ध तरिके से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विरेन्द्रसिंह पु.नि के निर्देश पर सोमवार को आजाद पटेल उ.नि. प्रो. थाना सदर निम्बाहेड़ा मय जाप्ता द्वारा नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे रोड़़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक ट्रक आया। जिसको संदिग्ध प्रतीत होने पर रूकवाकर चैक किया तो ट्रक के पीछे की बोडी खाली हो उक्त ट्रक के बोडी के नीचे पीछे वाले पहियों के बीच में एक स्कीम बनी नजर आई व स्कीम के अन्दर काले कट्टों में कुछ भरा नजर आया। जिसको चैक किया तो 08 कट्टों में 135 किलोग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा पाया गया। जिसे जप्त कर अवैध अफिम डोडा का परिवहन करने वाले वाहन चालक आवलेश्वर थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ निवासी जवाहर लाल पुत्र भंवर लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से डोडाचूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम में आजाद पटेल उ.नि.प्रो., एएसआई सुन्दर पाल, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. जीवन लाल, सुनिल, रवि कुमार व सुरेश शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ