श्री सांवलिया प्राकृटय स्थल के दानपात्र से निकले 46 लाख रुपए

भादसोड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @नरेन्द्र सेठिया)। भादसोड़ा चौराहे श्री सांवलियाजी की प्राकट्य स्थल पर दानपात्र खोला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा ने बताया कि सांवरिया सेठ राजभोग आरती के पश्चात सांवलिया सेठ का दान पत्र खोला गया जिसमें कुल राशि 46 लाख 68 हजार 600 रुपए की राशि भंडार से प्राप्त हुई। साथ ही चिल्लर गिनना बाकी है। भंडार से एक जोडी चांदी के पाइजब व एक चांदी का सिक्का, एक चांदी की बांसुरी व सोने की अंगूठी व विदेशी करेंसी और नेपाल का एक नोट भंडार प्राप्त हुआ। चिल्लर की गिनती सोमवार को हरियाली अमावस्या होने के कारण मंगलवार को की जाएगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मंदिर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी पहलाद कुमार सोनी, मुरली कुमार छिपा, मांगीलाल जाट, मुरली कुमार सोनी, राधेश्याम सोनी, हीरालाल सुथार, मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी व आईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बड़ौदा बैंक आदि की टीमें उपस्थित थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ