शनि महाराज आली (माय सर्कल न्यूज़@ गजेंद्र सिंह राणावत)। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के रविवार को खोले गए मासिक भण्डार से 18 लाख 56 हजार 540 रूपये की भेंट राशि निकली। तीर्थ स्थल पर महीने में एक बार अमावस्या से एक दिन पूर्व चतुर्वेदी पर भंडार खोला जाता है। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया भंडार कमेटी संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, उपाध्याय सत्यनारायण जाट, गोपाल कृष्ण शर्मा आदि की मोजुदगी में खोलें गए। मुख्य मंदिर नवग्रह मंदिर तेल कुंड आदि के भण्डार खोल कर भेंट राशि निकाली गई। गिनती का कार्य शाम 6:30 बजे तक चला जिसमें चिल्लर की गिनती बाकी रही। 18 लाख 56 हजार 540 रुपए की भेंट राशि निकली। इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा, पवन सांखला, भैरू लाल गाडरी, भगवान लाल गाडरी, देवी सिंह चारण, कालू कीर, मांगी लाल कीर, नारायण लोदा, गोपाल सुथार, रतन सुथार एवं अन्य मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों और भक्त ने की उपस्थिति में खोले गए।
0 टिप्पणियाँ