तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने हषोल्लास से मनाया सावन महोत्सव


•पौधारोपण कर के प्रकृति को स्वच्छ व सुंदर संजोए रखने का संकल्प लिया

भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने नेहरू विहार सेक्टर 13 के पार्क में अध्यक्ष साधना बाहेती व  सचिव आभा सोमानी के नेतृत्व में  हषोल्लास से सावन महोत्सव मनाया। इस दौरान सभी सखियों ने उमंग व उत्साह के साथ सावन की पारंपरिक परिधान लाल, गुलाबी, हरा पचरंगी लहरिया पहन कर सज धज कर उत्साह के साथ भाग लिया। मीडिया प्रभारी अरुणा सारड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रदेश अध्यक्ष को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को अपना परिचय दे कर अवगत कराया। विभिन्न तरह के कार्यक्रम में भाग लिया। पौधारोपण कर के प्रकृति को स्वच्छ व सुंदर संजोए रखने का संकल्प लिया। महिलाओं का पसंदीदा गेम हाऊजी खेला गया व सावन के झूले का लुत्फ उठाने के साथ फोटोग्राफी, वीडियो बनाकर सेल्फी  पोइंट का इंजॉय किया। कार्यक्रम में शशि कला डाड, मोनिका माहेश्वरी, अंकिता कोगटा, अमिता नुवाल, चंद्रकला लड्ढा, ऊषा नकलक, अंतिमा बसेर, बबीता मूंदड़ा, सपना नकलक, पूनम सोमानी, उमा मूंदड़ा, स्वाति नूवांल, संतोष नुवाल, नीतू नौलखा, संजु राठी, दीपिका, नीलम काबरा, हंसा सोमानी, आरती जागेटिया, करिश्मा, आंचल तोषनीवाल, ममता भंडारी, करुणा हिंगड़, रेखा काबरा, शोभा बांगड़, निर्मला जाजू, तारा कास्ट, खुशबू लड्ढा, खुशबू बसेर, ज्योति बियाणी, चंदा झंवर, पूजा बांगड़, रेखा असावा, चंदा गट्टानी आदि सदस्याए उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ