शनिमहाराज आली (माय सर्कल न्यूज @गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्रीशनि महाराज आली में सोमवती हरियाली अमावस्या मिलने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई जो दोपहर तक कतारें बस स्टैंड तक पहुंच गई। सोमवती एवं हरियाली अमावस्या होने से शनि देव को तेल चढ़़ा एवं विशेष पूजा अर्चना
की। कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कमेटी की और से श्री शनि देव को 15 क्विंटल शक्कर की नुक्ति का भोग लगा कर प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता व कमेटी के गार्ड तैनात रहे।
0 टिप्पणियाँ