भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित हुई एचआर समीट


•एचआर के क्षेत्र में क्या नवाचार कर सके इस पर विस्तार से किया मंथन 

भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज @पंकज पोरवाल)। शहर के पुर रोड़ स्थित होटल कांची रिजॉर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में भीलवाड़ा चैप्टर की पहली बार एचआर समिट आयोजित हुई।
जिसमें भीलवाड़ा के 32 उद्योग समूह के प्रमुख एचआर प्रबंधक और एग्जिक्यूटिव्स का पहली बार मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें एचआर के प्रमुख द्वारा एक दूसरे का परिचय कर  आपस में समन्वय स्थापित हो तथा एचआर के क्षेत्र में क्या नवाचार कर सके और साथ ही इस फोरम को किस प्रकार मूर्त रूप दे सके इसके बारे में विस्तार से मंथन किया गया और सभी एचआर  एक्सपर्ट के विचारों को सराहा गया। जल्दी ही एचआर अधिकारियों की  परिवार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन में एचआर के जाने माने प्रोफेशनल्स  एमपी पारीक, जीएन नंदवाना, अनिल मेहता, पीएन जोशी, सतीश कुमार बोहरा, राजेंद्र सिंह भाटी अरुण सिंह राणावत, मुकेश प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ एक्सपर्ट का  मार्गदर्शन मिला। अंत में सभी का सामूहिक भोजन के उपरांत फिर से जल्दी मिलने का वादा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ