शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जहाजपुर (माई सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को आज शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। सावन के सोमवार पर भगवान महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने भगवान महादेव जलाभिषेक एवं पंचामृत से भगवान शिव का महा अभिषेक कर शिवलिंग का आकर्षक श्रंगार किया। साथ ही भगवान महादेव को बेलपत्र एवं चूरमा बाटी का भोग लगाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया। आज हरियाली अमावस्या पर्व होने पर क्षेत्र के गाडौली महादेव बेरीखान महादेव, बारह देवरा महादेव, हजारेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव मंदिर, सहित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ