आयुष्मान भारत उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक गोपीचन्द मीणा ने किया लोकार्पण


जहाज़पुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। उपखण्ड के ग्राम पंचायत उलेला के सबलपुरा मे विधायक गोपीचन्द मीणा ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र उप स्वास्थ्य केन्द्र सबलपुरा का फ़ीता काटकर लोकार्पण कर शुभारंभ किया।ग्रामवासियों ने बताया कि  विधायक गोपीचन्द मीणा का सबलपुरा पहुंचने में ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ विधायक मीणा का माला व साफा पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया विधायक मीणा ने  आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राम पंचायत उलेला के सबलपुरा गांव में निर्मित  उपस्वास्थ्य केंद्र का फ़ीता काटकर  लोकार्पण कर ग्रामवासियों को केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि जहाज़पुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी  विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में बिना किसी भेदभाव के कई योजनाओं से बजट देकर जनहित के कार्य किये है। कांग्रेस ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाकर गरीब आमजन से हर कार्य का पैसा लूटा है । ग्रामवासियों से अहान करते हुए कहा कि आने वाले  चुनावो में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताना है एवं कमल खिलाकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का सूपड़ा साफ करना है।कार्यक्रम में शकरगढ़ मंडल अध्यक्ष नंद भंवर कानावत,किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश पारीक राजेन्द्र दाखेड़ा पूर्व सरपंच शिवराज  राजु खटीक पूर्व सरपंच शिवराज मीणा युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित कई भाजपा जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ