भारतीय सद्भभावना मंच द्वारा केरल के राज्यपाल का किया स्वागत एवं अभिनंदन

चित्तौड़गढ़। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भारतीय सद्भभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए अर्ज़ुन मुंदडा एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक आबिद शेख एवं साथ में संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत में माल्यार्पण। ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया गया।  चित्तौड़गढ़ किले का वृहंगम फ़ोटो तस्वीर भेंट की गई डाक्टर सुशील मेहता एवं रमेश मेहता ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व भारतीय सद्भभावना मंच के कई कार्यकर्ता ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष आबिद शेख ने राज्यपाल को पगड़ी पहनाकर मेवाड़ की परम्परा का संदेश देते हुए स्वागत किया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी पार्टी धर्म, जाति, राष्ट्र प्रेम से बड़ा नहीं होता व सबसे पहले एक इंसान होता है। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। डाक्टर मेहता ने नेपाल की यात्रा पर जाने से पहले राज्यपाल से भेंट की व बताया कि लंपी वायरस जो कि नेपाल में बहुत फैला हुआ है। उस संदर्भ में  मेहता आज ही नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं उसके बारे में जानकारी दी। आबिद शेख, हाजी गुलाम शादीक, इकबाल हुसैन, नदीम अहमद, युसूफ मिर्जा, जुल्फिकार, शशि झंवर मोहम्मद हुसैन, सुशील मेहता, राजमल छिपा, नरेंद्र सिंह, वैभव, सुनील कुमार, भरत, आदित्य, राजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ