●चित्तौड़गढ़ शहर की 12.48 करोड रू. की सडको का किया शिलान्यास
चित्तौड़गढ़। यूआईटी द्वारा शहर में 12.48 करोड रू. की सड़कों का निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया है, जिसका मंगलवार को राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत ने शिलान्यास किया।
यूआईटी रमेश चन्द्र बलाई ने बताया कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत की अनुशंषा पर यूआईटी द्वारा चित्तौड़गढ़ की सभी प्रमुख सडको के नवीन निर्माण की निविदाऐं जारी की गई, जिसका मंगलवार को राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि यह चितौडगढ का विकास हमारे विकास पुरूष जननायक अषोक गहलोत की ही देने है, जिन्होंने हमें 9 महाविघालय, लॉ कालेज, मेडिकल कॉलेज, हाईलेवल ब्रिज, अण्डरब्रिज, चम्बल का पानी जैसी सौगाते दी है, आज ही उन्होंने राजस्थान के सभी बुर्जग माताओ बहनो के खाते में बढ़ी हुई पेंशन की राशि हस्तान्तरित की है, बहुत ही जल्द राजस्थान की महिला मुखिया को मोबाइल के साथ तीन साल का इंटरनेट निःशुल्क देने वाले है। सड़क की सड़के, महेशपुरम में बहुउद्देश्यीय हॉल, हजारेश्वर पर काजवे का निर्माण, रेल्वे स्टेषन पर अण्डर ब्रिज जैसे महत्वपूर्ण काम हाथ मे लेकर उनको मूर्तरूप दिया है। हमारे शहर की भीतरी की आबादी को भी हम आगामी 15 अगस्त से पूर्व कलेक्ट्री स्थित सेटेलाईट हॉस्पीटल की सौगात दे देंगे। इसके साथ ही हमारे दुर्ग की प्राचीर भी 15 अगस्त से पूर्व जगमनागे लगेगी, ऐसा में आप सभी को विश्वास दिलाता हॅू और हमारे शहर की जो रोड़ लाईट को लेकर पूर्व सरकार ने जो अनुबंध किया था, जिसके कारण आज हम सभी को परेषानी उठानी पड़ रही है, उसके लिए सभापति जयपुर जाकर मुख्यमंत्री से भेंट कर इसका स्थाई समाधान निकालेंगे।
सभापति संदीप शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नये राजस्थान का संकल्प लेकर मंहगाई राहत केम्प लगाकर आमजन को मंहगाई से राहत देने का प्रयास किया है, बिमारी में 25 लाख रू. तक का ईलाज मुफ्त कर दिया है, उसी तरह हमारे नेता जाडावत साहब ने भी नये चित्तौड़गढ़ का संकल्प लेकर विकास के नये आयाम स्थापित किये है, आज यूआईटी के साथ ही साथ ही नगर परिषद द्वारा भी 20 करोड़ की सड़कों के कार्य शीघ्र शहर में प्रांरभ कर दिये जाएंगे। दीपावली से पूर्व शहर के प्रत्येक वार्ड एवं गली में सड़कों को नवीनीकरण एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया जावेगा।
कार्यक्रम मे काग्रेंस जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आये भैरूलाल चौधरी का राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाडावत, वरिष्ठ काग्रेंस नेता प्रेमप्रकाश मूंदडा, सभापति संदीप शर्मा, शहर काग्रेंस अध्यक्ष अनिल सोनी, उपसभापति कैलाश पंवार सहित काग्रेंसजनों ने स्वागत किया। कार्यक्रम को काग्रेंस महामंत्री नगेन्द्र सिंह राठौड ने भी संबोधित किया तथा संचालन वरिष्ठ पार्षद बालमुकन्द मालीवाल ने किया।
इस अवसर पार्षद विजय चौहान, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, मधु अजमेरा, टिन्कू धामानी, सुमित मीणा, रामगोपाल लौहार, कन्हैया लाल माली, ब्रृज किशारे स्वदेशी, संदीप सिंह शम्मी सुरेन्द्र योगी, राजेश सोनी राजू खटीक सहित बडी संख्या मे क्षैत्रवासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ