शाहपुरा (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचंद पेसवानी)। फूलियाकलां ग्राम पंचायत के पूर्व वार्ड पंच का शव आज एक कुएं मे मिला है।
फूलियाकलां का पूर्व वार्ड पंच नोरतमल लक्षकार कल सुबह लगभग 6 बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला। घर नही पहुंचने पर परिजनों ने कल दिनभर रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर कल देर शाम पुलिस थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आज बुधवार सुबह सूचना मिली कि शाहपुरा रोड़ स्थित गौशाला के पीछे स्थित एक निजी कुएं के बाहर चप्पल खुली हुई है तथा कुछ दूर पर मोटरसाइकिल खडी थी। सूचना पर पुलिस एवं परिजन तथा बडी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे। बीस फिट पानी भरे कुएं से इंजन लगाकर पानी निकालने एवं दो ग्रामीण कुएं के पानी में उतर कर तलाशने पर पूर्व वार्ड पंच नोरतमल का शव मिल गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवा कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
0 टिप्पणियाँ