अस्पताल में बायो केमेस्ट्री एनालाज़र मशीन भेंट की

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादसोड़ा पर स्वर्गीय कुसुम देवी रांका की स्मृति में पूरणमल रांका एवम सहयोगियों के द्वारा बायो केमेस्ट्री एनालाइजर मशीन भेंट की गई।
डॉक्टर मोहम्मद आलीम खान ने बताया कि इस मशीन के द्वारा यहाँ आनेवाले मरीजो की लग भाग 10 से 12 तरह की खून की जांचे हो सकेगी इसका ग्रामीणों को पूरा लाभ मिलेगा और बाहर नही जाना पड़ेगा। 
इस अवसर पर भादसोड़ा सरपंच शम्भू लाल सुथार, शंकर लाल माली, लोकेश सोनी, अजय खेरोदिया, मनीष रांका, कमलेश सोनी, अभिषेक अग्रवाल  छोटू हसन अली बोहरा, अकबर अली बोहरा, इंद्र दत्त शर्मा, विशाल भादिया, मोइज बोहरा, एवम स्टाफगण उपस्थित थे। दान दाताओं का हेल्पिंग हेंड फ़ॉर एवरीवन के द्वारा उपरना ओढा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ