भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा कस्बे में एक रेडीमेंट कपड़े का व्यवसाय करने वाले एक युवक द्वारा लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में माहौल गरमा गया, पुलिस ने मौके पर पहुँच युवक को डिटेन किया हैं। जानकारी के अनुसार कपासन थाना क्षेत्र के सिंधियों का खेड़ा (रुघुनाथपुरा) निवासी समीर खान भादसोड़ा कस्बे में रेडीमेंट कपड़े की दुकान लगा रखी हैं। यहाँ एक व्यक्ति के मकान में किराए से सिलाई और रेडीमेंट कपड़े की दुकान लगा रखी हैं। बुधवार शाम करीब 7.30 बजे भादसोड़ा के पास गांव की एक लड़की ऊपर सिलाई की दुकान में गई और थोड़ी देर बाद जोर जोर से चिल्लाने लगी। उसका भाई उस मकान के नीचे खड़ा था।
उसकी आवाज सुनकर ऊपर गया। समीर खान के साथ मारपीट की और उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। सूचना पर भादसोड़ा थानाधिकारी रविन्द्र सेन सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मंडफिया से भी पुलिस जाब्ता मंगवाना पड़ा। उसके बाद भदेसर डीवाईएसपी धर्माराम गीला मौके पर पहुंचे। आरोपी समीर को पुलिस ने डिटेन कर थाने ले गई।
इधर थानाधिकारी रविन्द्र सेन ने बताया कि आरोपी समीर खान पिता सिकन्दर खान निवासी रुघुनाथपुरा (सिंधियों का खेड़ा) थाना कपासन के विरुद्ध नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ