ऑपरेशन से बच्चे की मौत का मामला : मुआवजा व बाहर के डॉक्टरों से जांच करवाने पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

चित्तौड़गढ़। एक 8 साल के बच्चे का अपेंडिक्स का ऑपरेशन के बाद मौत होने पर परिजनों ने श्री संवलियाजी जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। जिले के बस्सी निवासी मोहम्मद जहीर कुरैशी का 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन को पेट में दर्द होने जिला अस्पताल लाया और चेकअप के बाद भर्ती करवाया।
मोहम्मद जहीर ने बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे ऑपरेशन किया गया। इसके कुछ समय बाद ही पुत्र मोहम्मद हुसैन की तबियत बिगड़ने लग गई और खून की उल्टियां होने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ज़ब बच्चे कि तबियत बिगड़ रही थी तब डॉक्टर को बुलाने की स्टाफ से गुजारिश की लेकिन डॉक्टर नहीं आए और बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत की ख़बर सुनकर बस्सी कस्बे व चित्तौड़गढ़ शहर से कई लोग जिला अस्पताल मे पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर डिप्टी बुद्ध राज टाक कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह, सदर थानाधिकारी हरेंद्र सौदा मौके पर पहुंचे। हंगामा देख पुलिस लाईन से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मंगवाया। पुलिस ने लोगों से समझाईश की। परिजनों ने बताया की अस्पताल के पीएमओ ड़ॉ दिनेश वैष्णव ने बच्चे का ऑपरेशन किया। परिजनों ने डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। बच्चे के शव को जिला अस्पताल की शव गृह में रखवाया गया। परिजनों ने मुआवजा की मांग की। आज सुबह बड़ी संख्या में परिजनों सहित लोग जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पहुँचे और मांगे नही माने जाने तक धरना शुरू कर दिया।
 जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल से लोगों ने मिलकर ज्ञापन दिया और डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए 50 लाख का मुआवजा, मेडिकल बोर्ड की गठित टीम में बाहर के डॉक्टर व इस मामले की जांच उदयपुर के डॉक्टरों से करवाने, परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी व डॉक्टर और इस घटना में शामिल स्टाफ को तुरन्त निलम्बित करने की मांग सहित डॉक्टर द्वारा 10 हज़ार रुपए ऑपरेशन के बदले लिए जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की। 
जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार से एक व्यक्ति को संविदा पर नोकरी और बाहरी डॉक्टरों से इस मामले में जांच करवाने की पर सहमति बनी। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। उदयपुर मावली से डॉ.आर.के. गोयल, डॉ. लाल चंद चारण, डॉ. अजित सिंह वाघेला खेमली और निम्बाहेड़ा से डॉ मंसूर खान चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुँच पोस्टमार्टम किया। इस मामले की जांच उदयपुर के डॉक्टरों की गठित टीम करेंगी।
इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। मेडिकल बोर्ड से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।
इस दौरान बस्सी सरपंच जनक सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, इस्माईल मोहम्मद, फैज खान खान सहित कोतवाली कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ