कर्नाटक में जैन आचार्य की हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

 
जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। कर्नाटक के प्रसिद्ध जैन आचार्य श्री काम नंदी मुनि की हत्या करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सकल जैन समाज द्वारा उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जैन समाज के महान विद्वान तपस्वी गुरुदेव आचार्य श्री काम नंदी महाराज ने चिकोड़ी जिले के हरीखोड़ी ग्रामीण क्षेत्र में एक गुरुकुल पार्श्वनाथ जैन आश्रम की स्थापना की थी जिसके माध्यम से वह लगभग 15 सालों से शिक्षा का प्रसार कर ग्रामीणों के विकास एवं उत्थान का महान कार्य कर रहे थे इस हेतु वह निकट के नंदी पर्वत आश्रम पर निवास भी कर रहे थे। कुछ अज्ञात लोग 6-7 जुलाई को शैतानों ने जबरन आश्रम में घुसकर उनसे मारपीट की करंट लगाकर भीषण यातनाएं दी और फिर क्रूरता पूर्वक उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बर्बरता की सारी सीमाएं लांग दी। ज्ञापन में बताया कि स्वतंत्र भारत के इस सबसे जघन्य हत्याकांड ने कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास पर एक काला धब्बा लगा दिया है। ज्ञापन में सकल जैन समाज ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है। इस दौरान जैन समाज के नेमीचंद जैन, महावीर जैन, गुलाब झांझरी, महावीर गोदा, अनिल जैन, अशोक गोधा, सुरेश जैन सहित सकल जैन समाज के लाेग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ