कपासन (माय सर्किल न्यूज़ अंकित वैष्णव)। दो बाईक की आमने सामने की भीडंत में चार जने घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कपासन-चित्तौड़गढ़ राज्यमार्ग पर स्थित करणजी का खेड़ा के पास दो बाईक की आपस में टकरा गई।
दुर्घटना में कपासन थाना क्षेत्र के मीयाचंद खेड़ा निवासी बाइक सवार शांतिलाल पिता लेहरुलाल पूर्बिया गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दुसरी बाइक पर सवार छापरी निवासी शंकर पिता चतरभुज गाडरी, रुपाजी का खेड़ा निवासी भेरु पिता मांगी लाल गाडरी तथा सुरेश पिता किशन गाडरी भी घायल हो गए। चारों घायलों को 108 ने कपासन अस्पताल पहुंचाया जहाँ से गंभीर घायल शांतिलाल पूर्बिया को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ