राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम सोमवार को आएगी चित्तौड़



चित्तौड़गढ़। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रवास पर रहेगी। यह जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतू कंवर भाटी ने बताया कि देश के युवा नेता राहुल गाँधी की 9 अगस्त बुधवार को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में प्रस्तावित रैली की तैयारीयों के सम्बन्ध में सुबह 10 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम जिला कांग्रेस कार्यालय में पंहुचेगी वहाँ चित्तौड़गढ़ महिला कॉंग्रेस द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद श्रीमती गौतम पत्रकारों से संवाद करेगी। उसके पश्चात श्रीमती गौतम सर्किट हाउस में महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेगी। जिलाध्यक्ष भाटी नें बताया की कार्यकर्ताओं से मिलकर श्रीमती गौतम दोपहर को सीधे बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ