रक्षा सूत्र खरीदने के लिए राखी की दुकानों पर पहुंची बहनें, बाजार में भी रौनक

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रवि कांत जोशी)। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने के साथ कस्बे के बाजारों में चहल कदमी एवं दुकानों पर भीड़ देखने को मिली रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर कस्बे में जगह-जगह राखी की दुकानें सजने लगे गई है। राखी की दुकानों पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए महिलाएं व युवतियां दुकान से तरह-तरह की राखियां खरीद रही है। वही राखी की दुकानों पर अलग-अलग तरह एवं कई डिजाइन की राखियां देखने को मिल रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ