अग्रवाल महिला व नवयुवक मंडल द्वारा लहरियां महोत्सव एवं शॉपिंग कॉर्निवाल का आयोजन



भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अग्रवाल महिला मंडल एवम अग्रवाल नवयुवक मंडल, भीलवाड़ा द्वारा अग्रवाल उत्सव भवन में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय "लहरियां महोत्सव एवं शॉपिंग कार्निवाल" का उद्घाटन रिचा गोयल, प्रायोजक बसंत गांधी, पुनिता गांधी, ट्रस्ट उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मंत्री गोपाल बंसल, ललित अग्रवाल, मुकेश दुदावत, संजय निमोदिया, प्रेम स्वरूप गर्ग, महिला मंडल चैयरपर्सन रूपा परसरामपुरिया, अध्यक्ष दीपिका निमोदिया, नवयुवक मंडल सचिव राहुल जैन, दीपक गुप्ता, बृजेश बंसल आदि ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में आशा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पिंकी अग्रवाल आदि महिला मंडल की सदस्याओं का सहयोग रहा। मंच संचालन अमिता लोहिया व अंजली हिम्मतरामका ने किया।

शॉपिंग कार्निवाल में लगाई 50 स्टाल्स 

महिला मंडल सचिव ऋतु नागौरी ने बताया कि महिला स्वरोजगार व उद्यमिता को प्रोत्साहन देने हेतु लगाए गए शॉपिंग कार्निवाल में सर्व समाज की महिलाओं व युवतियों द्वारा डिज़ाइनर राखी, कुर्ती, लहरिया, होम डेकोर, गेम्स, ज्वेलेरी, हर्बल व ऑर्गेनिक उत्पाद आदि की 50 स्टाल्स लगाई गई। 

लहरियां महोत्सव का किया आयोजन

महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया ने बताया कि लहरियां महोत्सव में अग्रवाल समाज की महिलाओं की सामूहिक नृत्य रैंप वॉक, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट हेयर स्टाइल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में धूम तरंग, बरसानी सखिया, इठलाती सख्या, रंगतारी सखियां आदि महिला समूहों ने सावन में मोरनी बन के छम छम नाचूँ, पीले लहरिये का दो सौ रुपया रोकड़ा सा.., बन्ना रे बागा में झूला लागिया... आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतिया दी। अदिति मानसिंहका, लवी भंडारी, स्वर्णिमा मानसिंहका, साक्षी बागरोदिया, शिखा मानसिंहका, साक्षी सराफ ग्रुप प्रथम, विल्पा जैन, वीनू नागौरी, अमिता लोहिया, अर्चना अग्रवाल, सीमा गोयल, राखी अग्रवाल ग्रुप द्वितीय तथा दीपा जैन, अलका जैन, पिंकी जैन, रिंकू जैन, ज्योति जैन, सपना अग्रवाल ग्रुप व पिंकी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सपना हरलालका, नेहा अग्रवाल, प्रीति टिक्कीवाल, सोनिया अग्रवाल, लेखा अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, रेखा मित्तल ग्रुप तृतीय रहे।

●हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें और देखें अपने क्षेत्र की ख़बर
सर्च करें...
माय सर्कल न्यूज़ : My Circle News 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ