जयकार समाज ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था जिला शाखा भीलवाड़ा द्वारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट को भूखंड शीघ्र आवंटित करने का एवं कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी को सरस्वती कल्याण बोर्ड के गठन का ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल के रूप में दिया गया व बोर्ड गठन की मांग की गई। रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर जिला प्रतिनिधि द्वारा ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लादूलाल फोगा सभाध्यक्ष महादेव बराला, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद डागा, कोषाध्यक्ष भेरूलाल रेवल एवं प्रदेश की ओर से प्रदेश महासचिव दुर्गालाल बारेठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी एवं प्रदेश मंत्री शंकर लाल चौधरी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष लादूलाल ने बताया कि 17 सितंबर रविवार को भीलवाड़ा शहर में मानव सेवार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज से जुड़े युवा भाई बहन रक्तदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ