भारतीय सेना के जवानों को बांधे रक्षा सूत्र


शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा में रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर आलोक सेण्ट्रल स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। लगभग 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। दो वर्गों में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से सुन्दर सुन्दर राखिया बनाई। इसी दौरान मंगलवार को बच्चों के हाथों से बनी राखिया भारतीय सेना के जवानों की कलाइयों पर बच्चों ने बांध कर देश की खुशहाली की कामना की। आलोक सेंट्रल स्कूल के बाहर से गुजरती सेना की गाड़िया बच्चों के आग्रह पर रुकी और सेना के जवानों ने अपने हाथो पर रक्षा सूत्र बँधवायें और बच्चों को उपहार भी दिये। सेना के जवानों को रक्षासूत्र बांध कर बच्चे बहुत खुश हो गये। आलोक सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र व्यास ने सेना के सभी जवानों व अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया व उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ