सुदर्शन मित्र मंडल द्वारा सावन मास में निकाली कावड़ यात्रा


चित्तौड़गढ़। सुदर्शन मित्र मण्डल द्वारा आयोजित कावड यात्रा पाडल पोल से प्रारंभ होकर मिठाई बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सुभाष चौक, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्रीनगर, चौराहा, दीर खेड़ा चौराहा, सैनिक स्कूल, कपासन, चौराहा, इण्डस्ट्रीयल एरिया बिरला सीमेंट, चंदेरिया रेलवे फाटक,  चंदेरिया मुख्य बाजार से होते हुए शिव वाटिका के पीछे ऋण मुक्तेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के साथ सम्पन्न हुई।
ऋणमुक्तेश्वर कावड़‌ यात्रा में लगभग 2500 "माताओं बहनों सहित युवाओं ने भक्ति भाव के साथ महादेव के जयकारों के साथ कावड़ के साथ चल रहे थे। सभी युवाओं ने एक समान ओम अंकित ही शर्ट पहने वहीं सभी माताओं बहनों ने पीले रंग की लहरिया चुनरी ऑडी। कावड़ यात्रा में सभी श्रद्धालु नंगे पांव कावड़ लिए चले 
कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में मनोज शर्मा, नितेश शर्मा, अजय प्रजापत, विजय चौधरी, ताराचंद हरनावां, प्रफुल जायसवाल, प्रतीक, अंश ,आकाश, विपिन गर्ग, गोपाल पुरबिया , मदन पुरबिया , गोवर्धन जायसवाल रतन कुमावत बालकिशन शर्मा , शंकर गुर्जर, राधेश्याम सुवालका , शिव शंकर सिंह, संदेश मांझी सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ