सुरपुर में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ, सभी उम्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

सुरपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रोशन लाल रेगर)। सुरपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आगाज किया गया। 
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार जटिया पंचायत समिति सदस्य व अध्यक्षता पीइईओ महेंद्र सिंह राठौड़,  विशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच सीमा जाट थे। शारीरिक शिक्षक भगवती लाल जाट ने खेल की निष्ठा शपथ दिलाई साथ ही निष्पक्ष लोकतंत्र हेतु मतदान की शपथ दिलाई गई। ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नाना लाल जाट ने अतिथियोँ सहित क्रीड़ा प्रतियोगिता के धवज उद्धरण किया। बालिका टीम कबड्डी के द्वारा उद्घाटन मैच का शुभारंभ पूर्व सरपंच सीमा जाट ने खिलाड़ियों का परिचय कर टॉस उछाल कर किया गया।
इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक प्रतिनिधि रोशन लाल रेगर, भामाशाह सोहन लाल लोधा, वार्ड पंच कमलेश कुमार खटीक, प्रकाश चंद्र जाट, बद्री लाल जाट, लादू लाल जैन, फौजी किशन लाल जाट, ओलंपिक खेल प्रभारी नाना लाल जाट, व्याख्याता सोहन लाल फुटेला, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर लाल जाट, खेल प्रेमी एवम् एंकर सुरेश चन्द्र खटीक, शशि पाल बैरवा, मदन लाल जाट, कलीम परवेज, गोपाल गिरी गोस्वामी, शाहिद मोहम्मद, अंबा लाल भांबी,कैलाश चंद्र रैगर, हनुमान पचार, प्रहलाद गिरी गोस्वामी, शहनाज बानो, जगदीश चंद्र सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ