विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने अनूठे तरीके से मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस


चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के बैनर तले शहर के मध्य स्थित महावीर व्यायामशाला परिसर में एक अनूठे तरीके से नई पीढ़ी में अखंड भारत की परिकल्पना को बढ़ाने हेतु स्कूली छात्रों के साथ अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
जानकारी देते हुए जिला सह मंत्री मदन त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम  माननीय प्रांत सह मंत्री शशि प्रकाश, जिला अध्यक्ष मनोज सोनी नगर अध्यक्ष किशन पिछोलिया एवं चित्तोड़ ऑयल मिल व्यवसाय श्याम की अध्यक्षता में हुआ।

प्रांत सह मंत्री शशि प्रकाश ने अखंड भारत पर विश्व हिंदू परिषद की सोच पर प्रकाश डाला एवं बताया कि किस प्रकार इस संपूर्ण विश्व के लिए भारत का अखंड होना आवश्यक है। युवा पीढ़ी यह संकल्प लें भारत मां को परम वैभव पर पहुंचाना है तो भारत को अखंड बनाएंगे और पुनः इस भारत माता को विश्व पटल के सर्वोच्च पद पर स्थापित करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री बालमुकुंद सोमानी ने बताया कि अखंड भारत की रंगोली बना कर एवं सभा के पश्चात सभी को अखंड भारत के मानचित्र वितरित किए एवं अखंड भारत का संकल्प दिलाया गया एवं महावीर व्यामशाला से सुभाष चौक होते हुए चंद्रलोक टॉकीज तक एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

अंत में प्रसाद वितरित कर आलोक पब्लिक स्कूल, कैलिबर अकैडमी, अलख स्टडीज, विशाल स्कूल के संचालकों और अध्यापकों का विश्व हिंदू परिषद परिवार ने आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन जयेश भटनागर ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में  जिला सह संयोजक राहुल गुर्जर, गोरक्षा प्रमुख नारायण शर्मा, दूर्गा वाहिनी जिला संयोजिका शिवानी साहू जिला सह संयोजिका प्रतिभा तिवारी, प्रशान्त गोस्वामी,  नगर सयोंजक मोहित अरोरा, खण्ड सयोंजक विक्रम गवारिया, मिलन प्रमुख हीरा लाल भोई, नगर टीम से  दशरथ भोई, शांतिलाल भोई, विनोद मेनारिया, अनुज अरोड़ा, अमन गर्ग, कार्तिक गर्ग, , जितेश बिलोची, सोनू माली, गोविंद सिंह भाटी, गौरव सिंह चौहान, अविनाश आमेटा, अंकित श्रीवास्तव,  आदित्य गोस्वामी, कार्तिक पंड्या आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ