दीवाना शाह साहब के यौमे पैदाइश पर आज होगी अलम शरीफ चढ़ाने की रस्म


कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के यौमे पैदाईश (जन्मोत्सव) के मौके पर 25 मोहरर्म 13 अगस्त रविवार बाद नमाज़े असर के अलम (झण्डा) चढ़ाने की रस्म अदा की जायेगी।
वक्फ कमेटी दरगाह शरीफ के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर के जन्मोत्सव के मौके पर 25 मोहरर्मुल हराम रविवार बाद नमाज़े असर सांयकाल 5ः30 बजे बाबा हुजूर के 1963 ईस्वी मे निर्मित आस्ताना ऐ आलिया के उत्तर जानिब पूर्व कोने पर एवं 1974 ईस्वी मे निर्मित 70 फीट ऊचे बुलन्द दरवाजे पर अलम शरीफ पेश करने की रस्म अदा की जायेगी।
इस मुबारक मौके पर दरगाह शरीफ अहाते मे निर्मित अहमद कबीर मंजिल मे जश्ने यौमे विलादत दीवाना पीया, दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रातः 11 से 1 बजे तक मनाया जाएगा, जिसमे हम्द, नात शरीफ, मनकबत एवं उनकी जीवनी पर विचार व्यक्त किए जाएगे।
बाबा हुजूर हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का 82वां उर्स 6 सफर से 8 सफर ईन्शाअल्लाह 24 अगस्त से 26 अगस्त तक मनाया जायेगा।
82 वें उर्स के मौके पर :- 11 अगस्त 2023 जी.एम.ओ./उत्तर पश्चिम रेल्वे रमेश कुमार वशिष्ठ हेड क्वाटर ऑफिस जयपुर के आदेशानुसार 22 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2023 तक सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कपासन रेल्वे स्टेशन पर होगा। जिससे जायरीने दीवाना को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी जिसके लिए वक्फ कमेटी, नगरवासी एवं जायरीने दीवाना ने रेल्वे विभाग का शुक्रिया अदा कर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ