शनिमहाराज आली (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में शनिवार एवं एकादशी पर्व एक साथ मिलने से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव कालू सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर माला, प्रसाद, तेल चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हुए दर्शन लाभ प्राप्त किए. मुख्य मंदिर नवग्रह मंदिर तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं भीड़ लगी रही।
0 टिप्पणियाँ