चित्तौड़गढ़। कपासन उपखण्ड क्षेत्र में ग्रामीणों पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग, फेक्ट्री के अवशेष से किसानों की ख़राब हुई फसलों का उचित मुकवज देने को लेकर ग्रामीणों ने कपासन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा हैं।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि श्री गणपति फर्टिलाइजर के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया हैं। खान्दोला, जयसिंहपुरा, हिंगोरिया, सरोपा, झुपड़िया, कांकरिया, वेनीपुरिया के किसान फेक्ट्री से निकलने वाले अवशेष एवं गैस से हज़ारों किसानों की फासलें खराब हो रही है। ज्ञापन में बताया कि हमारी फसलों का सर्वे कराकर सभी किसानो को उचित मुआवजा दे। ग्रामीणों के ऊपर जो झूठे मुकदमें दायर किये उसे वापस लें। श्री गणपति फर्टिलाइजर द्वारा किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है उसकी उचित जांच की मांग की हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यदि किसानों की दो दिन में मांगें पूरी नही की गई तो फेक्ट्री के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर पवन जाट, मदल, राजु किशन खटीक, राजू, राम सिंह नारायण लाल, जगदीश, राम सिंह, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, शंकर जटिया, किशन, शंकर, रतन, मांगू, दुर्गा, गेहरु लाल, बहादुर सिंह, राहुल बंजारा, भँवर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।