चित्तौड़गढ़। आज राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल गांधी की मानगढ़ यात्रा पर जाने के दौरान चित्तौड़गढ़ हाइवे पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतू कँवर भाटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।
सचिन पायलट के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता नरपत की खेड़ी पुलिया पर दोपहर से ही उपस्थित रहे इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पहले नीतू कँवर भाटी द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट किया व उपरणा उढ़ाया गया।
इस दौरान पत्रकारों से भी वार्ता की गई। इस दौरान युवाओं ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। इस अवसर पर नीतू कँवर भाटी ,कान सिंह भाटी,गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष बाबू लाल गुर्जर,प्रभु गूर्जर, रितेश मेनारिया, संजू सेन,इमरान मंसूरी,प्रमोद अग्निहोत्री, युवक कांग्रेस के जिला महासचिव अकरम अली,खुमेंद्र गुर्जर,रोहित चावला,सरदार खान आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ